भारत में Blurams ने अपने नए इंडोर सिक्योरिटी कैमरे किये पेश, जानें खास फीचर्स

Blurams ने भारत में Home Pro और Dome Light नाम से अपने नए इंडोर सिक्योरिटी कैमरे पेश किए हैं। ये दोनों ही सिक्योरिटी कैमरा Amazon से खरीदे जा सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आने वाले Home Pro और Dome Light को घर में कहीं भी लगाया जा सकता है।

इनमें अलर्ट, नाइट विजन, दोनों तरफ से बात करने की सुविधा आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसी के साथ क्रमश: 720p और 1080 HD वीडियो मौजूद है। ये उत्पाद उपभोक्ताओं को 24 घंटे सातों दिन लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की वैकल्पिक सुविधा देते हैं जिनसे वे अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के प्रति निश्चिंत रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Telegram के CEO ने दी Telegram उपयोग करने की सलाह, WhatsApp को बताया खतरनाक

इन प्रोडक्ट्स की अन्य खासियतों में डिस्टॉर्शन करेक्शन, 3D नॉयज रिडक्शन, मोशन/साउंड और फेशियल रिकग्निशन, बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर, 128GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड, आजीवन 24 घंटे नि:शुल्क क्लाउड स्टोरेज सेवाएं शामिल हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा Alexa को सपोर्ट करते हैं। बेहतरीन मोशन, साउंड और व्यक्ति की पहचान जैसी विशेषताएं रखते हैं।

Back to top button