भारत में ही होगा IPL 2019 का आयोजन, BCCI ने किया तारीख का एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि आईपीएल 2019 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने की तारीख 23 मार्च को प्रस्तावित की गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को इसके बारे में तय किया की आईपीएल 2019 का आयोजन भारत में ही होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन भारत में होगा या नहीं इस पर संदेह था। कयास यह लगाया जा रहा था कि आम चुनाव के चलते आईपीएल 2019 को दूसरे देशों में शिफ्ट किया जा सकता है। मगर बीसीसीआई ने आज इसके शुरू होने की तारीख का एलान कर दिया है।
दरअसल, विदेशों में शिफ्ट में होने का यह कारण था कि साल 2019 में आईसीसी वर्ल्ड कप भी होने वाला है। इसके पहले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन होना है। ऐसे में बीसीसीआई इसे सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए इस पर गंभीरता से विचार कर रहा था। चुनावों के अलावा इस बार बोर्ड को यह भी ख्याल रखना था कि इस लीग के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड में आयोजित होगा।





