भारत में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कुक

इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने रविवार को राजकोट में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में शतक बनाया। यह उनका भारत में पांचवां टेस्ट शतक है और वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।cook

कुक राजकोट टेस्ट के अंतिम दिन लंच के वक्त 208 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कुक ने इसी के साथ एवर्टन वीक्स, क्लाइव लॉयड और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। इन्होंने भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट मैचों में 4-4 शतक लगाए है।

…जब रोहित के नाम दर्ज हुए वन-डे क्रिकेट के दो सबसे खास विश्व रिकॉर्ड

भारत इस इंग्लिश बल्लेबाज का पसंदीदा देश है और वो यहां पर 9 टेस्ट मैचों में 5 शतक और 3 अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। वे भारत में 66 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं। कुक कुल 30 टेस्ट शतक लगा चुके हैं।

कुक के भारत में टेस्ट शतक

104 नाबाद – नागपुर मार्च 2006

176 – अहमदाबाद नवंबर 2012

122 – अहमदाबाद नवंबर 2012

190 – कोलकाता दिसंबर 2012

106 नाबाद – राजकोट नवंबर 2016

 

Back to top button