भारत में बस केवल महिलाओं को सम्मान देने की होती है बात: पीवी सिंधु

नई दिल्ली। देश की स्टार शटलर और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भारत में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कैसे भारत और बाकी देशों में महिलाओं के सम्मान को लेकर अंतर है। उन्होंने बताया कि भारत में लोग बोलते हैं कि महिलाओं को सम्मान देना चाहिए, लेकिन ऐसा करते बहुत कम लोग हैं। इतना ही नहीं सिंधु ने भारत से बाहर अन्य देशों में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
देश से बाहर महिलाओं का बहुत है सम्मान
उन्होंने कहा कि मैं जब देश से बाहर ट्रैवल करती हूं तो वहां महिलाओं का बहुत सम्मान होते देखती हूं। मुझे खुशी है कि बाहर के देशों में महिलाओं का सम्मान होता है। भारत की बात करें तो यहां लोग कहते हैं कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो असल में ऐसा करते हैं।
ये भी पढ़ें :-धोनी की तारीफ में बोले रवि शास्त्री, ‘सचिन को गुस्सा होते देखा लेकिन MS को नहीं’ 

PV Sindhu: Travelling abroad, I have seen there is a lot of respect for women, I am happy there is respect for women in other countries. In India, people say ‘we should respect women’ but those who actually practice this are very rare. pic.twitter.com/AFxDyP45v5
— ANI (@ANI) January 19, 2019

महिलाओं को खुद को मजबूत बनाना चाहिए और खुद पर भरोसा रखें
सिंधु ने भारत में महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को खुद को मजबूत बनाना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए। उन्हें बिना डरे खुलकर हैरेसमेंट को लेकर बात करनी चाहिए। इसमें शर्म करने वाली कोई बात नहीं है, बल्कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम इतने मजबूत हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सिंधु के इस बयान को कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया है।

Back to top button