भारत में खेलने वाले क्रिकेटरों को बीसीसआई ने दिया तोहफा, उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली– बीसीसीआई  के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने गुरुवार को कहा कि तकनीकी समिति में चर्चा के बाद बोर्ड ने अब सभी आयु वर्गों (सीनियर, अंडर-19 और अंडर-16) की मैच फीस में पर्याप्त वृद्धि करने पर काम शुरू कर दिया है। 

भारत में खेलने वाले क्रिकेटरों को बीसीसआई ने दिया तोहफा, उठाया ये बड़ा कदम

खन्ना ने कहा कि घरेलू खिलाड़ियों के वेतन ढांचे की समीक्षा करने की जरूरत है। मेरे विचार में कम से कम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी जरूरी है। मेरी इस बारे में कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी से बात हुई और वह इस पर काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम सभा को ही इसे आखिर में मंजूरी देनी है। तकनीकी समिति के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में आयोहित हुई तकनीकी समिति की बैठक के दौरान यह मसला उठाया था। वर्तमान में रणजी खिलाड़ी के लिए मैच शुल्क प्रतिदिन दस हजार रुपये है। 

यह भी पढ़ें: अभी-अभी: हुई सबसे बड़ी रेल दुर्घटना, नदी में समा गई पूरी की पूरी ट्रेन

इसके साथ ही पता चला है कि घरेलू मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंतरराष्ट्रीय अंपायरों, स्कोरर्स और वीडियो विश्लेषकों की प्रति दिन की फीस में बढ़ोतरी करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Back to top button