भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में होगी बैठक, रिश्तों की बर्फ पिघलने की उम्मीद

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी रिश्तों की तल्खी अब पाकिस्तान में नई सरकार आने के बाद पिघलती नजर आ रही है. भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री जल्द ही न्यूयॉर्क में मिलेंगे और आपसी संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ‘भारत, पाकिस्तान के विदेश मंत्री न्यूयॉर्क में बैठक करेंगे.’ उन्होंने बताया, ‘मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि पाकिस्तान की तरफ से अनुरोध के बाद विदेश मंत्री और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर एक बैठक होगी. इसके लिए आपसी सहमति से दिन और समय तय किया जाएगा.’

यहां होगी ईशा अंबानी की सगाई, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी पसंदीदा जगह

उन्होंने करतारपुर कॉरीडोर के बारे में कहा, ‘हमें पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि वो इस बारे में विचार करने के लिए तैयार हैं. विदेश मंत्री यूएनजीए के मौके पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान इस विषय को भी रखेंगी.’

Back to top button