भारत के इस शहर में OPPO खोलेगा पहला मोबाइल फोन रिसर्च सेंटर

चीन की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी oppo (ओप्पो) ने भारत के विशाल बाजार में अपना पांव मजबूती से जमाने के लिए कवायद तेज कर दी है. कंपनी ने अपना पहला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (आरएंडडी) हैदराबाद में खोलने की तैयारी में है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

कंपनी ने जारी अपने बयान में कहा कि उसने इसके लिए तस्लीम आरिफ को भारत में अपने आरएंडडी के प्रमुख के तौर पर नियुक्त भी कर लिया है. ओप्पो के प्रेसिडेंट चार्ल्स वोंग ने कहा कि हम भारत में अपने ग्राहकों को एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करना चाहते हैं. इसके लिए हम अपनी तकनीकी क्षमता और इनोवेशन से पूरा करेंगे. हैदराबाद में खुलने वाला यह पहला आरएंडडी भारत में ग्राहकों के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता जाहिर करता है.

कंपनी के मुताबिक, तस्लीम आरिफ भारत में आरएंडडी टीम का नेतृत्व करेंगे. वह डिवाइस क्वालिटी और स्थानीय स्तर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे. ओप्पो से जुड़ने से पहले आरिफ सैमसंग में आरएंडडी से जुड़े थे. उनके पास मोबाइल सॉफ्टवेयर, डिजाइन और डेवलपमेंट में 15 साल का अनुभव है. 

प्रेसिंडेट वोंग कहते हैं कि आरिफ के हमारे साथ जुड़ने से हमें काफी उत्सुकता है, ताकि हम एक मजबूत आरएंडडी टीम बना सकें और इसे सेंटर को चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आरएंडडी बना सकें. हैदराबाद में खुलने वाला यह आरएंडडी ओप्पो का दुनिया में सातवां सुविधा केंद्र होगा. इससे पहले छह केंद्र चीन, जापान और अमेरिका में है.

Back to top button