भारत और हरमन के धमाकेदार खेल के बाद Twitter पर बधाइयों…

हरमनप्रीत कौर (नाबाद 171) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया 36 रनों से हरा दिया. अब फाइनल में भारत का सामना रविवार को मेजबान इंग्लैंड से लॉर्ड्स मैदान पर होगा. भारत दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है. पहली बार उसने 2005 में विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे खिताब जीतने से रोक दिया था. टीम इंडिया ने अपना पुराना बदला लेते हुए सेमीफाइनल मैच में 6 बार विश्व कप चैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी. जिसके बाद ट्विटर पर भारतीय महिला टीम के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है.

भारत और हरमन के धमाकेदार खेल के बाद Twitter पर बधाइयों...

एक नजर डालते हैं इन ट्वीट्स पर

Back to top button