भारतीय टीम ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज, अश्विन ने दिखाया कमाल

भारतीय टीम ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज, अश्विन ने दिखाया कमाल… इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 321 से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 जीत ली है. आर. अश्विन ने मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को छकाते हुए सात विकेट लेकर जीत भारत के हिस्से में डाल दी. टीम इंडिया ने लंच के बाद 219 रनों पर दूसरी पारी घोषित करते हुए न्यूजीलैंड को 475 रन बनाने का टारगेट दिया. इसके बाद खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका उमेश यादव ने टॉम लेथम के रूप में दिया. लेथम 6 रन पर आउट हुए. रविंद्र जडेजा ने धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल को 60 बॉल्स पर 29 रनों पर पवेलियन भेज दिया.

भारतीय टीम ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज, अश्विन ने दिखाया कमाल

अश्विन ने दिखाए दिन में तारे

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे आर अश्विन ने मैच की दूसरी पारी में 07 विकेट लेकर न्यूजीलैंड टीम की कमर तोड़ दी. अश्विन ने कीवी कप्तान केन विलियम्सन को 27 रनों पर, रॉस टेलर को 32 रनों पर और ल्यूक रॉन्ची को 15 रन पर पवेलियन भेज दिया. इसी बीच कप्तान कोहली ने 23.4 ओवर पर जडेजा की बॉल पर जिमी नीशम का कैच लपककर पवेलियन भेज दिया.

अश्विन ने एक बार फिर घातक गेंदबाजी करते हुए मिशेल सेंटनर को 14, जीतन पटेल को 0 और मैट हेनरी का विकेट झटक लिया.

Back to top button