भाभी जी घर पर हैं की गुलफाम कली की ये तस्वीरें देखकर उड़ जाएगे आपके होश

‘भाबीजी घर पर हैं’ में इन दिनों अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) और अनिता भाभी (सौम्या टंडन) के अलावा, अन्य लेडी भी पॉपुलर हो रही है। यहां हम बात कर रहे हैं गुलफाम कली की, जो शो में एक कोठेवाली हैं।

सेंसर बोर्ड को उठाना पड़ा ये कदम, क्योंकि रंगून इतनी नशीली है की…!

यह रोल एक्ट्रेस फाल्गुनी राजाणी ने निभाया है। कम ही लोग जानते होंगे कि फाल्गुनी MBA करने के बाद फाल्गुनी थिएटर से जुड़ीं। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि हीरोइन बनने वाली अपने परिवार की इकलौती लड़की हैं। 
फाल्गुनी के मुताबिक, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में की थी। वे गुजराती फिल्म ‘गुज्जूभाई’ में नजर आईं। एक-दो
मराठी फिल्मों में भी काम किया। वे टीवी शो ‘बड़ी दूर से आए हैं’ में इला मौसी का रोल करती नजर आईं।
हालांकि, उन्हें पहचान ‘भाबीजी घर पर हैं’ में काम करने के बाद मिलनी शुरू हुई। ‘भाबीजी…’ देखने वाली ऑडियंस की जुबान पर अंगूरी और अनिता भाभी के साथ-साथ गुलफाम कली का नाम भी आ ही जाता है।
मुंबई में है खुद का घर
मुंबई में जन्मी फाल्गुनी मेहनत पर भरोसा करती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने यहां कांदिवली में घर खरीद लिया है। मुंबई में उनके साथ उनकी मां और बहन रहती हैं। फाल्गुनी का कहना है कि वे फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और जल्दी ही वे बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में दिख सकती हैं। वैसे, फाल्गुनी लाइमलाइट ने रहने के लिए ग्लैमरस फोटो शूट कराती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button