‘भाभी जी…’ के सेट पर बिपाशा-करण का खुला ये बड़ा राज…

बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के शो आए थे। शो के दौरान करण और बिपाशा ने अपनी सगाई से जुड़ा एक बड़ा राज खोला। l_bipasha-basu

यहां पर सभी ने करण और बिपाशा को वो शादी के लिए प्रपोज करने वाला मोमेंट दोबारा क्रिएट करने को कहा। इस पर बात करते हुए करण सीधे अपने घुटनों पर आ गए और बिपाशा का हाथ पकड़ लिया। जैसे ही करण ने बिपाशा का हाथ पकड़ा। 

अंगूठी पहनाते वक्त बिपाशा को करण की गलती याद आ गई। फिर क्या था बिपाशा करण की गलती सबको बताने लगी और करण नीचे बैठे गलती याद कर मुंह बनाने लगे। इस बात का जिक्र करते हुए बिपाशा ने बताया कि प्रपोज करते वक्त करण ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। 

बिपाशा ने बताया कि प्रपोज करते समय करण ने अंगूठी गलत हाथ में पहना दी थी। मुझे भी समझ नहीं है तो मैं भी कई दिनों तक अंगूठी को उसी हाथ में पहने हुई थी। दो तीन बाद समझ आया कि ये तो गलत हाथ में अंगूठी पहनी हुई है। इस पर चुटकी लेते हुए विभूति जी ने कहा कि मेजरमेंट उसी हाथ का रहा होगा।

Back to top button