भाजपा राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। न उनकी कर्जमाफी हुई, नही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है। अब देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।
ये भी पढ़े :-मोदी सरकार स्वास्थ्य बजट में कर सकती है इजाफा, खुल सकते है इतने हेल्थ केयर सेंटर 
देश में आर्थिक व सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। देश की 50 फीसदी सम्पत्ति सिर्फ 9 परिवारों तक सीमित होकर रह गई है। देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में जवाब देगी और वोट से एनकाउंटर कर देगी।
ये भी पढ़े :-मुख्यमंत्री की मौत के बाद भी उनके खातों में जमा हो रहे पैसे
अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने बलिदान किया तब जाकर हमें आजादी मिली।
यह हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे।

Back to top button