भाजपा ने राहुल पर बोला हमला, राहुल को बताया अपराधी नंबर एक

नई दिल्ली। आज चार बजे रॉबर्ट वाड्रा की प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेशी होनी है। इस पेशी से पहले भाजपा ने वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को निशाने पर लिया है। पार्टी की ओर से संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में दो अपराधियों के पोस्टर लगे है। दोनों ही अपराधी जमानत पर बाहर है। राहुल गांधी अपराधी नंबर एक और वाड्रा अपराधी नंबर दो है। भाजपा प्रवक्ता ने लंदन में वाड्रा की आठ से नौ प्रॉपटी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोलियम और डिफेंस सौदे में वाड्रा ने 5000 करोड़ की दलाली खाई है। वाड्रा की बुनियाद ही भ्रष्टाचार पर है।
ये भी पढ़े :-जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर मोदी सरकार ने लगाया प्रतिबंध 
दलाली के पैसे वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के खाते में भेजे गए जिससे वाड्रा ने लंदन में प्रॉपर्टी बनाई। वाड्रा को दिरहम के रूप में दलाली मिली। पार्टी की ओर से कई गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सवाल भी पूछे गए है।
ये भी पढ़े :-आगरा में पूर्व मंत्री के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, की छानबीन 
बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। बुधवार सुबह एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया है। जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। और इन पोस्टरों पर लिखा था ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’। एनडीएमसी का कहना था कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।

Back to top button