भाजपा कार्यालय पर आपातकाल विरोध दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

भाजपा कार्यालय पर आपातकाल विरोध दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी मौजूद रहे।

देश के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन लोकतंत्र पर काला दाग लेकर आया था। तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाहीपूर्ण रवैए से राजनीतिक चेतना को कुचलकर आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्र प्रेमियों ने सत्ता के हथियारों से होने वाले अनेकों कष्ट, यातनाएं, अत्याचार सहे लेकिन, संघर्ष जारी रखा। अंतत: 21 मार्च 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ।

जिले के लोकतंत्र सेनानी ओम प्रकाश शर्मा, रामनिवास शुक्ला, भरत लाल, आनंद प्रकाश, श्रीराम सैनी, गणेश तिवारी, कैलाशनाथ, जनार्दन प्रसाद तिवारी, विक्रमा पांडेय आदि को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी आदि पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर किया। दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव रामकृष्ण तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जनार्दन तिवारी, हरीश शुक्ल, अमर किशोर कश्यप, विष्णु सिंह, संदीप पांडेय, विनय शर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र आर्य, विष्णु शुक्ल, मनीष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।

Back to top button