भाजपा उम्मीदवार सीताराम यादव प्रतिद्वंद्वी BSP उम्मीदवार अतरलाल से 819 वोटों से पीछे…

Haryana Assembly Election result 2019: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल की 26 सीटों पर भी मतगणना जारी है। रुझान भी तेजी से आने शुरू हो गए हैं, जिसमें भाजपा बहुमत से पिछड़ती दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्र गढ़ में भाजपा प्रत्याशियों का कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, सोनीपत विधानसभा सीट से मंत्री कविता जैन और महेंद्रगढ़ सीट से मंत्री रामबिलास शर्मा हार गए हैं तो सोनीपत की बरोदा सीट से पहलवाल योगेश्वर दत्त कांग्रेस के कृष्णा हुड्डा से करीब 4000 वोट से हारे हैं।

  • सोनीपत की राई विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन लाल 2662 वोटों से जीते हैं।
  • रेवाड़ी विधानसभा सीट से चिरंजीव राव ने जीत हासिल की है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल मुखिया लालू प्रसाद के दामाद भी हैं।
  • सोहना विधानसभा में 9वें राउंड की गिनती के तहत जेजेपी के रोहताश खटाना को 32252 औ भाजपा के संजय सिंह को 35401 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 3149 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर सिंगला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर से 7वें राउंड में 13000 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद 10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी से 11056 वोटों से आगे चल रहे हैं।Faridabad Election Results: कांग्रेस के पक्ष में आया पहला नतीजा, फिरोजपुर झिरका सीट से मामन खान जीते
  •  अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सीताराम यादव अपने प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अतरलाल से 819 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दसवें दौर की मतगणना में भाजपा के मूलचंद शर्मा 26704 मतों से आगे चल रहे हैं। दसवें दौर में मूलचंद शर्मा को 4796 और आनंद कौशिक को 1193 मत मिले हैं। मूलचंद शर्मा को कुल 430 97 मत और आनंद कौशिक को 16383 मत मिले हैं।
  • बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी से 5003 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सीताराम यादव 5403 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • बड़खल विधानसभा क्षेत्र से छठे राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा की प्रत्याशी सीमा त्रिखा 3241 वोट से आगे हैं। सीमा त्रिखा को अब तक 22569 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह को 19328 वोट हासिल हुए हैं।
  • नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव 4 राउंड के बाद करीब 10500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव 9475 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • फिरोजपुर झिरका सीट पर 12 राउंड खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 28602 मतों से आगे है।
  • महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड में कांग्रेस के राव दानसिंह को 12694 मत मिले, जबकि भाजपा के प्रो रामबिलास शर्मा को 10579 वोट मिले हैं। उधर जेजेपी उम्मीदवार रमेश पालड़ी को 3248 वोट और निर्दलीय संदीप को 11198 वोट मिले हैं।
  • सोहना विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में संजय सिंह अभी करीब 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह को 15573 वोट मिले हैं। वहीं, जेजेपी उम्मीदवार रोहतास खटाना को  17 181 मत मिले हैं।
  • सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त 403 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • गुरुग्राम जिले की 4 विधानसभा सीटों पर दो पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है तो एक पर निर्दलीय और एक सीट पर जननायक जनता पार्टी आगे है।
  • मेवात की 3 सीटों में से एक पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • पटौदी विधानसभा सीट की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार सत्य प्रकाश जरावता को पांचवें राउंड के बाद 17473 मत मिले हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र पहाड़ी को 6990 वोट मिले हैं।
  • गुड़गांव विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा उम्मीदवार सुधीर सिंगला  9678 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के नरेंद्र गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के लखन सिंगला से 2768 वोट से आगे चल रहे हैं। नरेंद्र गुप्ता को अब तक 22354 वोट तो लखन सिंगला को 19586 वोट मिले हैं।
  • तिगांव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राजेश नागर ने छठे राउंड के बाद 27859 वोट हासिल किए हैं और कांग्रेस के ललित नागर को 13836 वोट मिले हैं। राजेश नागर 14023 वोटों से आगे हैं।
  • बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से पांचवें दौर की मतगणना के बाद मूलचंद शर्मा ने 10481 मतों से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं पांचवें राउंड में मूलचंद शर्मा को 4259 मत मिले, जबकि कांग्रेस के आनंद कौशिक को 2129 मत मिले।
  • फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सीमा त्रिखा तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस के विजय प्रताप से 1410 वोट से आगे चल रही हैं। 4 राउंड खत्म होने के बाद सीमा त्रिखा को 15166 मिले हैं और विजय प्रताप को 13756 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के धर्मवीर भडाना को  2355 वोट मिले हैं।
  • नूंह में तीसरे चरण की मतगणना पूरी होने पर भाजपा के जाकिर हुसैन 10324 वोट, जबकि कांग्रेस के आफताब अहमद को 9721  और जेजेपी के तैयब घासेड़िया 6790 वोट मिले हैं।
  • पटौदी विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश जरावता को 11,612 तो कांग्रेस उम्मीदवार निर्मली नरेंद्र पहाड़ी को 3652 वोट मिले हैं।
  • फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा सीट से पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सीमा त्रिखा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विजय प्रताप से 1300 वोटों से आगे।
  • शुरुआती रुझान में गुरुग्राम की चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है जिसके बाद सोहना, गुड़गांव ,पटौदी और बादशाहपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में भाजपा प्रत्याशी कविता पहले राउंड में पिछड़ गई हैं। सोनीपत से 6 राउंड के बाद कविता जैन 12369 वोटों से पीछे चल रही हैं। दरअसल, कविता जैन का मुकाबला कांग्रेस के सुरेंदर पंवर के साथ है। इससे पहले सुरेंदर पंवार ने पिछले चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
  • सोहना विधानसभा में मतों की गिनती में भाजपा के प्रत्याशी को 2642, कांग्रेस के प्रत्याशी को 355, जेजेपी के प्रत्याशी को 3426 तो बहुजनसमाज पार्टी को 115 और इनेलो को 182 मत मिले हैं।
  • सोनीपत की खरखौदा सीट से जयबीर बाल्मीकि 4325 वोट आगे चल रहे हैं।
  • फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सीमा त्रिखा दूसरे राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस के विजय प्रताप से 2151 वोट से आगे चल रही हैं। दो राउंड खत्म होने के बाद सीमा त्रिखा को मिले हैं 8277 वोट जबकि विजय प्रताप को मिले हैं 6126 वोट।
  • सोनीपत जिले की गोहाना विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में राजकुमार सैनी (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी) 8522 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के  जगबीर मलिक को 7571 वोट तो भाजपा के तीर्थ राणा को 5540 वोट हासिल हुए हैं।
  • गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद लगभग 12 हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं।
  • कोसली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव 1822 वोटों से आगे हैं। लक्ष्मण सिंह यादव को  3785 वोट तो कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 1962 वोट मिले हैं।
  • बावल विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर बनवारीलाल दो राउंड के बाद 5878 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां डॉक्टर बनवारीलाल को 8875 वोट मिले हैं। कांग्रेस के डॉ एमएल रंगा को  2864 वोट जबकि जजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सभरवाल को 2997 वोट हासिल हुए हैं।
  • गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद लगभग 10000 वोट से आगे चल रहे हैं
  • रेवाड़ी में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव को 1770 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह कपड़ीवास को 1537 वोट, कांग्रेस के चिरंजीव राव को 1508 और निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत यादव को 1162 वोट मिले हैं। राव चिरंजीव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।
  • बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सीमा त्रिखा को पहले राउंड के बाद 4318 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के विजय प्रताप को 3069 तो आम आदमी पार्टी के धर्मवीर बढ़ाना को 398 वो और नोटा के खाते में 176 वोट दर्ज हुए हैं।
  •  नूंह में भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन को 3448,कांग्रेस के आफताब अहमद को 3372 और जेजेपी उम्मीदवार तैयब घासेड़िया को 1105 मत और इनेलो के नासिर हुसैन को 114। मत मिले हैं।
  • फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान 3672 वोट से आगे चल रहे हैं।

नूंह सीट

जाकिर हुसैन भाजपा 3448

आफताब अहमद कांग्रेस 3372

तैयब घासेडिया जेजेपी 1105

भाजपा 76 पहला राउंड

पुनहाना विधान सभा का पहला राउंड।

कांग्रेस पार्टी- 2255

भारतीय जनता पार्टी-846

आईएनएलडी-133

निर्दलीय-1669

  • दिल्ली-एनसीआर इन सीटों पर लगी नजरें
  • फरीदाबाद
  • बल्लभगढ़
  • बड़खल
  • फरीदाबाद एनआइटी
  • पृथला
  • पलवल
  • होडल
  • हथीन
  • पुन्हाना
  • फिरोजपुर झिरका
  • नूंह
  • सोहना
  • गुड़गांव
  • बादशाहपुर
  • पटौदी
  • रेवाड़ी
  • बावल
  • नांगल चौधरी
  • नारनौल
  • महेंद्रगढ़
  • अटेली
  • सोनीपत
  • खरखौंदा
  • राई
  • गन्नौर
  • बरौदा

तीन स्तरीय सुरक्षा में होगी मतों की गिनती

यहां पर बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य संपन्न होगा। इसके लिए जिला प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों ने जिम्मेदारी तय की है और उन्होंने सुबह से अपना जिम्मा संभाल लिया है। तैयारी के मद्देनजर सहायक पुलिस आयुक्त से ल्कर पुलिस आयुक्त तक सभी मतगणना केंद्रों और आसपास तैनात रहेंगे। वहीं, मतगणना का कार्य तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है कि बिना जांच पड़ताल के किसी भी व्यक्ति यहां तक कि कर्मचारी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

दिल्ली से सटे सोनीपत की बरौदा सीट (Baroda assembly Election) से चुनाव लड़ रहे चर्चित पहलवान और ओलंपियन पदक विजेता योगेश्वर दत्त (Wrestler Yogeshwar Dutt) ने जीत हासिल की तो वे एक भारतीय जनता पार्टी के साथ के लिए भी इतिहास रचेंगे। दरअसल, बरौदा हरियाणा विधानसभा की एक ऐसी सीट है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी जीत हासिल नहीं की है।

कई दशकों से कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर भाजपा हमेशा मात खाती रही है, इसीलिए भाजपा ने योगेश्वर दत्त पर दांव लगाया है। भाजपा की बुरी स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भारद्वाज को जहां 1.3 फीसद वोट मिले वहीं, 2014 में मोदी लहर में 7.2 फीसद मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी बलजीत सिंह कोई बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

भाजपा की बुरी स्थिति को इस तरह समझें कि यहां पर पार्टी की जमानत ही जब्त होती आ रही है। फिलहाल हरियाणा की कुछ हाई प्रोफाइल सीट में शुमार बरौदा योगेश्वर दत्त (भाजपा), नरेश (बसपा), श्रीकृष्ण हुड्डा (कांग्रेस) और जोगिद्र (इनेलो) में से कौन जीतेगा यह बृहस्पतिवार दोपहर तक तय हो जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा 2019 के तहत 21 अक्टूबर को सूबे की सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। माना जा रहा है कि 9 बजे के आसपास रुझान और फिर दोपहर बाद तक सभी नतीजे आ जाएगे।

इस बार हरियाणा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है, लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी के साथ जननायक जनता पार्टी भी कई सीटों पर चुनौती दे रही है। इसी के साथ इस चुनाव में सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की साख भी दांव पर है।

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र हो या फिर बादशाहपुर दोनों जगह ही कौन प्रत्याशी जीतेगा इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। भले ही अनुमान लगाए जा रहे लेकिन प्रत्याशियों को मतदान के बाद मतगणना के दिन तक का समय काटने में खासी दिक्कत हुई। खुद प्रत्याशी मानते हैं कि हर कार्यकर्ता उनकी जीत का दावा कर रहा है लेकिन उन्हें इस पर एतबार नहीं। कारण मुकाबला कड़ा था और हार-जीत भी नजदीकी रहेगी। इसके चलते जब तक मतगणना के बाद स्थिति साफ नहीं होगी तब तक तीन राजनीतिक दल के प्रत्याशियों का समय भी नहीं कट रहा, हालांकि वह जीत का भले ही दंभ भर रहे लेकिन अंदर ही अंदर वह खासे परेशान हैं। दुविधा में हैं कि आखिरकार मतदाताओं ने क्या संदेश दिया है।

बादशाहपुर में दो प्रत्याशियों के बीच सीधी-सीधी टक्कर है। दोनों ही जीत का दावा कर रहे लेकिन हकीकत क्या होगी इसका फैसला तो बृहस्पतिवार को होगा, हालांकि दोनों प्रत्याशी मानते हैं कि कड़ी टक्कर है और हार-जीत का अंतर बहुत कम होगा। इसी प्रकार के कुछ हालात गुड़गांव में भी है। सोहना तथा पटौदी विधानसभा सीट पर भी दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। दोनों ही ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। जीत-हार का रुझान सुबह दस बजे तक साफ नजर आने लगेगा।

इन सीटों पर रहेगी नजर

मोहित ग्रोवर, गुड़गांव (निर्दलीय)

सुधीर सिंगला, गुडगांव (भाजपा)

रोहताश खटाना, सोहना (जजपा)

संजय सिंह, सोहना (भाजपा)

राकेश दौलताबाद, बादशाहपुर (निर्दल)

मनीष यादव, बादशाहपुर, भाजपा

सुधीर चौधरी, पटौदी (कांग्रेस)

नरेन्द्र पहाड़ी, पटौदी (निर्दलीय)

सत्य प्रकाश, पटौदी (भाजपा)

Back to top button