IndvsPak : मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की हुक्का पार्टी, भड़कीं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को जमकर लताड़ा है। वह मैनचेस्टर में शोएब मलिक के साथ डिनर पर गई थीं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने विश्व कप में भारत से पाकिस्तान के हार के बाद एक वीडियो चलाया कि शोएब आउटिंग कर रहे हैं। सानिया ने लिखा कि यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के बनाया गया, उस वक्त उनके साथ बच्चा भी था, यह अउटिंग नहीं बल्कि डिनर है, क्या खाना खाने की भी इजाजत नहीं है। 
विश्व कप में पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस जमकर अपने खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तानी टीम की हार के बाद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का डिनर वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। प्रशंसक ने इसके लिए शोएब-सानिया का मजाक उड़ाया। सानिया ने भी जवाब दिया और वीडियो बनाने वाले को मूर्खों का सरदार तक कह दिया।
भारत के खिलाफ मैच में शोएब मलिक हार्दिक पांड्या की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे। मैच से पहले कैफे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में वहाब रियाज, इमाद वसीम और इमाम उल हक भी नजर आ रहे हैं। देखिए पाकिस्तानी फैंस ने क्या कहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसपर कहा कि कोई भी खिलाड़ी उस रात तय समय से ज्यादा देर तक बाहर नहीं था।

https://youtu.be/Wdupeev3Vhk

 

 

 

 

 

Back to top button