बड़ी खबर: भगवान राम पर fb टिप्पणी के बाद दंगा, भद्रक में लगा कर्फ्यू

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार दास ने कहा है कि पुलिस ने हिंसा में शामिल 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना में कई जगहों पर लूट और आगजनी की खबरें तो हैं लेकिन किसी की अब तक जान नहीं गई है। हालांकि आगजनी की घटनाएं जारी हैं।
कई घरों और दुकानों को जलाने की ख़बर है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए 35 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र पुलिस के दस्ते गश्त लगा रहे हैं। शुक्रवार शाम से जारी कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर शनिवार छह बजे तक कर दी गई है। उधर हिंसा को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बुधवार तक बंद कर दिए गए हैं।
शहर में बिगड़ते हालात के मद्देनज़र महानिदेशक और गृह सचिव असित त्रिपाठी शुक्रवार शाम से ही भद्रक में डेरा डाले हुए हैं। उधर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई विशिष्ट लोगों ने जनता से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।