बढ़ाये अपने खाने का स्वाद ब्रेड की रसमलाई से

रसमलाई तो सभी लोगो की पसंदीदा मिठाई होती है.सभी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं लेकिन क्या अपने कभी ब्रेड की रसमलाई खायी है.ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आज हम आपको ब्रेड रसमलाई बनाना सिखाएंगे.

बढ़ाये अपने खाने का स्वाद ब्रेड की रसमलाई से

तो आइये जानते है  ब्रेड की रसमलाई बनाने का तरीका –

साम्रगी-

500 मि.ली दूध,4-5 ब्रेड,4-5 चुटकी केसर,1/2 चम्मच चीनी,1/2 चम्मच इलायची पाऊडर,1 चम्म्च घी,1 चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ),1 चम्मच पिस्ता (बारीक कटा  हुआ)

विधि-

1-सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर इसे उबाल लें. जब दूध आधा पक जाए तब इसमें चीनी और केसर डाल दें और दूध को अच्छे से पका लें.

2-अब एक छोटे पैन में घी गर्म करें. घी गर्म होने के बाद उसमें पिस्ता और बादाम डालकर इसे लाल होने तक भूनें. 

3-भूने हुए मिक्षण में दूध को मिला लें. उसके बाद इलायची पाऊडर मिलाकर गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें

4-इसके बाद ब्रेड को गोल शेप में काट लें. अब ब्रेड को एक बाऊल में रखकर उसके ऊपर दूध डाल दें. 

5-आपकी ब्रेड रसमलाई तैयार है.     

Back to top button