बड़ी खबर: ISRO ने रचा नया इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 104 सेटेलाइट

भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  आज एक साथ 104 उपग्रहों को लॉन्च किया। पीएसएलवी-सी37 का सफल प्रक्षेपण यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण पटल से सुबह 9.28 बजे हुआ।  104 उपग्रहों को लॉन्च करने के साथ ही भारत इस तरह के मिशन को सफल बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

अभी अभी: 7 बड़े बम धमाको से दहला यह शहर, चारो तरफ़ बिछ गयी लाशेअभी-अभी: आतंकियों ने अचानक सेना पर किया बड़ा हमला, कई जवान हुए शहीद

मिशन में मुख्य उपग्रह 714 किलोग्राम वजन वाला कार्टोसैट-2 सीरीज उपग्रह था जो इसी सीरीज के पहले प्रक्षेपित अन्य उपग्रहों के समान है। इसके अलावा इसरो के दो तथा 101 विदेशी अति सूक्ष्म (नैनो) उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया गया जिनका कुल वजन 664 किलोग्राम है। विदेशी उपग्रहों में 96 अमेरिका के तथा इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के एक-एक उपग्रह शामिल हैं।

अभी अभी: SBI की आई ये नई स्कीम, झूम उठे लोग…

Back to top button