बड़ी खबर: हैदराबाद रेप कांड में एनकाउंटर पर उठे 3 अहम सवाल, पुलिस आखिर…

तेलंगाना एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. दो वकीलों ने याचिका दाखिल कर मांग की है कि पुलिसकर्मियों पर एफआईर दर्ज की जाए और कोर्ट मामले में एसआईटी गठित कर जांच करवाए. इससे पहले तेलंगाना हाइकोर्ट ने भी मामले को संज्ञान में लिया है. कल रात 8 बजे इस मामले पर तेलंगाना हाइकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. इसके बाद हाइकोर्ट ने चारों आरोपियों के शव को 9 दिसंबर की रात 8 बजे तक सुरक्षित रखने का आदेश दिया. हाइकोर्ट ने पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी मांगा है.

पोस्टमॉर्टम का वीडियो महबूबनगर के ज़िला जज को देने का आदेश दिया गया है. सोमवार को सुबह 10:30 बजे हाइकोर्ट के चीफ़ जस्टिस की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी. इससे पहले शुक्रवार शाम को खबर आई थी कि घटना में आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिए और फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस कमिश्नर वीएस सज्जनार का कहना है कि इन चारों पर ऐसी ही और भी कई घटनाओं को अंजाम देने का शक है.  लेकिन पुलिस की हर थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस की थ्योरी सवालों के घेरे में

  1. पुलिस का कहना है कि आरोपी अनुभवी थे उनसे हथियार छीन कर चलाने लगे. लेकिन सवाल इस बात का है कि अगर वे अनुभवी थे तो फिर किसी भी पुलिस वाले को गोली क्यों नहीं लगी. 
  2. रही बात दो घायल पुलिसकर्मियों की तो मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक एक जवान के माथे पर कुछ ख़रोंचे आईं हैं. दूसरे के हाथ और कंधे पर गहरा ज़ख्म है. इस पर पुलिस पर ऐसा भी क्या आत्मरक्षा का दबाव बना कि उसने चारों आरोपियों को गोली मार दी. 
  3. एनकाउंटर के कई घंटे के बाद शवों को वहीं पड़े रहने दिया गया ताकि लोग आकर देखते रहें. एक पब्लिक ओपिनियन एनकाउंटर के फेवर में बने. पुलिस किसका इंतज़ार कर रही थी? 

यह भी पढ़ें: उन्नाव कांड: अखिलेश ,प्रियंका का योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-आरोपितों को जल्द से…

किसने क्या कहा

हैदराबाद रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्‍चन ने कहा कि देर आए दुरूस्‍त आए. तेलंगाना रेप कांड पर संसद में बहस के दौरान सांसद जया बच्‍चन ने कहा था कि ऐसे लोगों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए. बहस के दौरान कई और सांसदों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की थी और कहा था ऐसे मामले का निपटारा तुरंत होना चाहिए ताकि समाज में नजीर पेश हो सके, ऐसे घृणित काम करने की सोच रखने वाले लोगों के मन में डर बैठ सके.

तेलंगाना (Telangana) में रेप कांड के शुक्रवार तड़के 3 बजे चारों आरोपियों का एनकाउंटर (Hyderabad Encounter) कर दिया गया है. इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था.

तेलंगाना रेप कांड के आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने को लेकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्‍नाव हो या हैदराबाद, रेप के मामले पर फैसले में हो रही देरी के कारण लोगों में गुस्सा है, इसलिए लोग मुठभेड़ पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. जिस तरह से लोगों का विश्‍वास आपराधिक न्याय प्रणाली पर से उठते जा रहा है, वह चिंता का विषय है.

बाबा रामदेव ने कहा कि  पुलिस ने जो किया है वह काफी हिम्‍मत का काम है और मैं यह जरूर कहूंगा कि इससे न्‍याय हुआ है. इस मामले में कानून का सवाल एक अलग मुद्दा है लेकिन मैं निश्चिंत हूं कि इससे देश के लोगों को अब शांति मिली होगी.जो इस तरह के अपराधी होते हैं, कलंक हैं, जिनसे देश, धर्म, संस्‍कृति बदनाम होती है, उनके साथ और जो आतंकवादी हैं उनके साथ, ऑन द स्‍पॉट पुलिस और सेना को ऐसे ही कार्रवाई करनी चाहिए.

टिप्पणियां

तेलंगाना एनकाउंटर पर बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वहां जो हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए. आप लोगों को ऐसे नहीं मार सकते हैं. आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं. मेनका गांधी ने कहा कि वे आरोपी थे और वैसे भी कोर्ट से उसे फांसी की सजा मिलती. 

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने तेलंगाना के हैदराबाद में रेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना पुलिस से कैसे हथियार छीन लिए. पुलिस हमारी इतनी निकम्मी हो गई है कोई भी हथियार छीन सकता है.

Back to top button