बड़ी खबर: पीएम मोदी ने शुरू की हाई लेवल मीटिंग, सभी लड़ाकू विमान हो रहे है तैयार…

भारत के द्वारा की गई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जबकि पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी विमान को भारत ने ढेर कर दिया है.

सेना ने लिया पठानकोट हाइवे का चार्ज

पठानकोट से जम्मू जाने वाले नेशनल हाइवे पर सेना ने चार्ज ले लिया है. इससे पहले ये इलाका पंजाब पुलिस के पास था. 

पाकिस्तानी सेना का दावा- सिर्फ दम दिखाने के लिए किया स्ट्राइक

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि हमने अपनी स्ट्राइक में कोशिश की थी किसी को नुकसान ना पहुंचे. हमने 6 टारगेट तय किए थे, जिसके बाद हमने स्ट्राइक किया. बिम्बरगरी समेत कई इलाकों में हमने टारगेट किया. हम बस ये बताना चाहते थे कि हम सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन इलाके में शांति के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं करना चाहते हैं. पाकिस्तान के एक्शन के बाद भारत के दो जहाज LoC पर कर पाकिस्तान की सीमा में आए, हमने दोनों को निशाना बनाया. एक भारत की जमीन पर और दूसरा पाकिस्तान की जमीन पर गिरा, दो पायलट को गिरफ्तार किया गया है एक घायल है और दूसरा गिरफ्त में है. उनके पास से कई कागजात मिले हैं. 

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने किसी F16 को नहीं गिराया है, हमने इस ऑपरेशन में इसका इस्तेमाल नहीं किया था. 

PM मोदी के आवास पर बड़ी बैठक जारी

भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर इस समय तनाव बढ़ गया है. प्रधानमंत्री आवास पर इस समय बड़ी बैठक चल रही है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी बैठक कर रहे हैं.
ISI का आतंकियों को करो या मरो का आदेश

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने अपने आतंकियों को करो या मरो का आदेश दिया है. इस समय दिल्ली समेत अन्य शहरों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को भारत में खुली छूट दी गई है.
Back to top button