ब्लैकमेल कर करता रहा देहशोषण

एजेन्सी/जयपुर राजधानी जयपुर में एक युवती को दोस्ती में फांसकर उसकी अस्मत पर डाका डालने और ब्लेकमेल कर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर भीलवाडा निवासी एक युवती ने मामला दर्ज कराया है कि कुछ समय पहले भीलवाडा के लॉ कालेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात अनिल कुमार धाकड से हुई थी।
बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके साथ दोस्ती गांठ ली। करीब डेढ़ वर्ष पर्व लॉ पूरी होने के बाद आरोपी अनिल कुमार धाकड जयपुर के मानसरोवर में किराए का मकान लेकर रहकर आरजेएस की तैयारी करने लगा।
युवती को मिलने बुलाकर एक दिन मौका पाकर उसे उसकी अस्मत को तार-तार किया। जिसके बाद आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने लगा।
परेशान होकर पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





