ब्लेड से वार : रंजिश में आया युवक और बाहर बैठी युवती पर किया हमला

अपराध का एक मामला इंदौर के देवनगर से सामने आया है. इस मामले में एक गुंडे ने घर के बाहर बैठी युवती पर ब्लेड से हमलाकर उसे घायल कर दिया है. इस मामले में अब युवती का आरोप है कि बदमाश ने चेहरा बिगड़ने की कोशिश की है और उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया है. जी हाँ, वहीं आगे महिला ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी, जिसके आरोप में वह छह महीने जेल में बंद था इसी कारण बदले की भावना बनाकर युवक ने इस साजिश को अंजाम तक पहुँचाया है.

इस मामले में पुलिस ने कहा कि यह आरोप है कि वह आदतन बदमाश है. वहीं गुंडा अभियान में भी उस पर कार्रवाई की गई थी और अब जल्द ही उसे पकड़कर जल्द ही जुलूस निकाला जाने वाला है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ देवनगर की गली नंबर 4 में रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि ”गट्‌टी नामक बदमाश ने बेटी पर ब्लेड से हमला किया है. हमले में बेटी के चेहरे पर गंभीर घाव हुए हैं. पाई उर्फ दीपक यादव ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी. विरोध करने पर उन्होंने हमारे साथ मारपीट की थी.

लोगों के कहने पर हमने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. मामले में आरोपी थाने पर बंद था. मेरे पति नहीं हैं, तीन बेटी और सास-ससुर हैं. आरोपी के माता-पिता और भाई आए दिन हमारे साथ गाली-गलौज करते थे. राजीनामा के लिए उन्होंने मेरे ससुर के साथ मारपीट भी की थी.” वहीं पुलिस ने बताया कि ”वह शुक्रवार रात लाइट चली जाने के बाद घर के बाहर बैठी हुई थी. अंधेरे का फायदा उठाकर गुंडे किशन गट्‌टी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

हमले में उसके गाल पर गंभीर चोट आई हैपीड़िता के अनुसार आरोपी के भाई के खिलाफ युवती ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था. इस मामले में वह छह महीने जेल में बंद था. इसी रंजिश में बदमाश ने युवती पर हमला किया.” अब इस मामले में जांच जारी है

Back to top button