ब्रेनोब्रेन रीजनल फेस्ट में सीएमएस छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की कक्षा-6 की मेधावी छात्रा ऐश्वर्या पन्त ने शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेन रीजनल फेस्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु ऐश्वर्या को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है।

Back to top button