ब्रेकफास्‍ट के लिये इंस्‍टेंट डोसा रेसिपी

xdosareco-10-1462901145-11-1462947971-300x225क्‍या आपको इतना समय नहीं मिलता कि आप खुद के लिये एक अच्‍छा ब्रेकफास्‍ट बना सकें? अगर आपका जवाब नहीं में है, तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो झट पट बन जाएगी। आज हम आपको इंस्‍टेंट डोसा बनाने की विधि बताएंगे। वैसे तो आपको बाजार में डोसा बनाने वाला घोल मिल जाएगा पर घर पर तैयार किया शुद्ध घोल ही सबसे अच्‍छा होता है।

इस डोसे को आप मिनटों में बना सकती हैं, क्‍योंकि इसमें चावल भिगो कर पीसने की जरुरत नहीं है। अगर आपको यह डोसा ब्रेकफास्‍ट में खाने पर अच्‍छा लगे तो, इसे लंच पर भी ले जाया जा सकता है। यह टेस्‍ट में भी बहुत अच्‍छा होता है। इसे नारियल चटनी के साथ या फिर सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।

तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि- कितने- 3 तैयारी में समय- 10 मिनट पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-

गेंहू का आटा- 2 कप चावल का आटा- 1 कप  हरी धनिया, कटी- 1चम्‍मच  हरी मिर्च या लाल मिर्च- 4- 5 कडी पत्‍ती- 8-10 बेसन- 1/2 कप  जीरा- 1/2 चम्‍मच  नमक

विधि – 

एक कटोरे में गेंहू, चावल और बेसन डालें।  फिर उसमें कटी हरी मिर्च, धनिया, जीरा, कडी पत्‍ती और नमक मिलाएं।  अब इसमें धीरे धीरे पानी मिलाएं और घोल तैयार करें।  घोल ना ज्‍यादा पतला होना चाहिये और ना ही गाढा।  अब पैन लें, उसे गरम करें। फिर उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं।  पैन बहुत ज्‍यादा गरम नहीं होना चाहिये नहीं तो डोसा फैलेगा नहीं।  अब एक बड़ा चम्‍मच डोसे का घोल डाल कर फैलाएं और पकने दें।  फिर इसे पलट कर कुछ देर पकाएं। डोसे के किनारों पर हल्‍का तेल जरुर लगाएं, नहीं तो वह ठीक से उठ नहीं पाएंगा।  अब इसी तरह से बाकी के डोसे बनाएं।  आपका डोसा तैयार है, इसे प्‍लेट में नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

 
Back to top button