ब्रेकअप होने के बाद भी अगर आपके सपने में आता है एक्‍स तो…

किसी से प्यार करना हमारे बस में नहीं, ये वो ऐसा एहसास है जो बस महसूस किया जा सकता है। लेकिन प्यार को हासिल न कर पाने का दर्द भी कम दुखदाई नहीं होता, खासकर तब जब हम किसी को बेइंतहाँ प्यार करते हों। प्यार भरा रिश्ता जब टूट जाता है तो यकीनन दर्द होता हैं। इसके दर्द मैं कई दिनों तक चैन की नींद नहीं आती है, रोते-रोते रात कब कट जाती है पता ही नहीं चलता। रिश्ता टूट जाने की टीस रह-रहकर मन को कचोटती रहती है। कभी खुद को तो कभी अपने बेवफा साथी को इस रिश्ते के खत्म होने का जिम्मेदार मानते हैं।

ब्रेकअप होने के बाद भी अगर आपके सपने में आता है एक्‍स तो…

चूंकि अब आपका ब्रेकअप हो चुका है तो ये स्वाभाविक है कि आप अपने उस प्यार को याद करते होंगे, कुछ लोगों का मानना है की इस घटना के बाद भी यदि आपका एक्स आपके सपने में आये तो समझ लीजये की अब अप ब्रेकअप की तक्लीफ से धीरे धीरे दूर होने वाले हैं। मानव दिमाग की रचना कुछ इस तरह से हुई है कि भले ही वास्तविक तौर पर वो कुछ न सोचे पर दिमाग के कहीं किसी एक कोने में हम जिसके बारे में सोचते हैं वो हमारे सपने में ज़रूर दिखाई देता है। एक कारण ये भी है की ब्रेकअप के दर्द को झेलते हुए हम इतने आदि हो चुके होते हैं की दर्द कम होने का एहसास भी कभी कभी समझ नहीं पाते इस कारण भी एक्स सपने में आते हैं।

अक्सर कई बार ऐसा भी होता है कि ब्रेकअप के उस सदमे के हम इतने आदि हो चुके होते है कि वो दर्द कब कम हो गया है उस एहसास हम समझ ही नहीं पाते है और यही वजह होती है कि एक्स सपने में आता है। वही कई बार कई लोगो की आदत होती है कि वे संबंध तोड़ने से पहले लड़ाई-झगड़ा करते है और एक-दूसरे पर चिल्लाकर अपनी भड़ास निकालते है। लेकिन अगर आपने इस तरह ना करके बिना कुछ कहे संबंध तोड़ा है तो इतना तो लगभग तय है कि आपका एक्स सपने में जरूर आयेगा।

खैर आज हम कितने भी आधुनिक हो जाए मगर हमारे जीवन मे हमारे शरीर मे अभी भी कई ऐसी प्रकृतिक चीज़ें होती है जिनसे हम कभी बच नहीं सकते। हमारा स्वभाव हमरी भवनाएं आदि प्रकृति ही निश्चित करती है। कई बातें ऐसी होती है जिसको हम सोचते रहते है और उससे आखरी बार कह नही पाए तो फिर वो सपने में आते है। भले ही आप किसी नये रिश्ते में आ गये हो लेकिन आपके एक्स कि कुछ बातें ऐसी होती है जो उसको दुनिया से सबसे अलग करती है और यही वो वजह है जो वो सपने में आते है।
Back to top button