ब्रेकअप भी बहुत कुछ सिखाता है

ये तो आपने सुना होगा जो होता है अच्छे के लिए होता है, तो फिर जब ब्रेकअप हो तब उदास न हो बल्कि ये सोचे की जब रिश्ते में तब किस चीज के न करने का मलाल होता था आपको. आप ये बात तो जानते होंगे जब आप किसी रिश्ते में होते है तब बहुत सी चीजे नहीं कर पाते, जैसे दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर नहीं जा सकते.

ब्रेकअप भी बहुत कुछ सिखाता है

ब्रेकअप के बाद इंसान टूटता है मगर बहुत कुछ चीजे अच्छी भी होती है जैसे जिंदगी को देखने का नजरिया बदलता है. पहली बार जब प्यार होता है तब आपके दिमाग में सिर्फ रोमांटिक बातो के लिए जगह होती है. इसका असल जिंदगी से कोई कनेक्शन नहीं होता है. मगर जब एक बार दिल टूट जाता है, तो आप सच्चाई से रूबरू हो जाते है.

आप एक व्यावहारिक इंसान बन चुके होते है. एक बार चोट खाने के बाद आप इस बात से वाकिफ रहते है कि जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है. प्यार सिर्फ एक बार होता है, इस तरह की बातो के लिए आपके मन में कोई जगह नहीं होती है. तो अब जब भी ब्रेकअप हो उदास न होये, बल्कि उससे कुछ सीखे.

Back to top button