ब्रेकअप के बाद ये काम जरूर करती हैं लड़कियां…

बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे देव आनंद की तरह ‘हर फ्रिक को धुएं में उड़ाना’ हर किसी के लिए आसान बात नहीं है। दिल टूटने पर एक दूसरे को भुला पाना बेहद मुश्किल काम होता है। खासतौर पर लड़कियां अपने पुराने रिश्ते से बाहर आने में ज्यादा समय लेती हैं।आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद लड़कियां कौन से ऐसे सात काम करती हैं।
दोस्तों को देती हैं वक्त
ब्रेकअप के बाद लड़कियां अपना मन हल्का करने के लिए अपने खास दोस्तों के पास जाती हैं।इसके लिए वो अपने ऐसे दोस्तों का चयन करती हैं जिनके पास वो अपने दिल का कोई भी राज शेयर कर सकती हो। ऐसे दोस्त जो उसे अच्छे से समझते हों।
दोस्तों से मदद
अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के अफेयर्स का पता करवाने के लिए लड़कियां अपने दोस्तों की मदद लेती हैं।उसके दोस्त उसे हर बात की जानकारी देते हैं कि लड़के का चक्कर उससे ब्रेकअप करने के बाद अब किस लड़की से चल रहा है। इसके अलावा उसके दोस्तों और सोशल मीडिया से भी उसकी जानकारी जुटाना उनका काम होता है।
सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना
फेसबुक और वॉट्सअप पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को ब्लॉक करके फिर अनब्लॉक करना, ये इन लड़कियों का रोज का काम होता है। ऐसा वह इसलिए करती हैं ताकि वो जान सके कि उससे अलग होकर उसका ब्वॉयफ्रेंड क्या क्या कर रहा है।
मन का गुबार निकालना
अक्सर कई बार लड़कियां अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने के बाद अपना मन हल्का करने के लिए उसे फोन पर या फिर मैसेज करके बहुत खरी-खोटी सुनाती हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
ब्रेकअप के बाद सबसे ज्यादा ये देखा जाता है कि लड़कियां सोशल मीडिया पर पहले से बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं।ऐसा वो इसलिए करती हैं ताकि वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को दिखा सके कि वो उसके बिना भी अपनी लाइफ में बहुत खुश है।
शॉपिंग
कई लड़कियां ब्रेकअप के बाद शॉपिंग करना पसंद करती हैं। ऐसा करके वो खुद को स्ट्रेस से दूर रखने की कोशिश करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां दूसरे लड़कों से फ्लर्ट करती हैं ताकि उसके एक्स को उसकी ये बात पता चले और वह उसके पास वापस आ जाए।





