ब्रेकअप और तलाक का भी होता है मौसम, इन महीनों में न करें कोई गलती

आजकल कपल्स के बीच ब्रेकअप और तलाक अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जड़ा, गर्मी और बरसात की तरह ब्रेकअप और तलाक का भी मौसम होता है। जी हां, ये सच है। हाल ही में हुए एक ताजा रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है। एक्सपर्ट्स की माने तो साल में दो ऐसे महीने हैं जिनमे सबसे ज्यादा ऐसे केस देखने को मिलते हैं।
सबसे ज्यादा ब्रेकअप और तलाक होते हैं इस महीने
यह भी पढ़े: इन राशि की लड़कियों से हमेशा रहें दूर, मुश्किल कर देती हैं जीना
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में सोशलॉजी प्रोफेसर जूली ब्रिन और ब्रायन सेराफनी ने एक अनोखी रिसर्च कर तालक और ब्रेकअप के मौसम के बारे में बाताया है। 2011 से 2015 के बीच की गयी रिसर्च इस शोध में उन्होंने पाया कि साल में तलाक और ब्रेकअप का मौसम दो बार आता है। मार्च और अगस्त साल के दो ऐसे महीने है जिनमे सबसे ज्यादा अलगाव देखने को मिला।





