ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से चोरी हुआ सोने का टॉयलेट, 35 करोड़ है कीमत

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस से सोने का टॉयलेट चोरी हो गया है। यह 18 कैरेट सोने से बना है और कीमत 50 लाख डॉलर यानी करीब 35.5 करोड़ रुपए है। इस टॉयलेट को आर्ट प्रदर्शनी में रखा गया था। चोरों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

‘अमेरिका’ के नाम से जाने जाने वाले इस टॉयलेट को सबसे पहले न्यूयॉर्क सिटी में साल 2016 में गगेनहाइम में प्रदर्शित किया गया था। ब्लेनहाइम पैलेस में इस टॉयलेट को उस कमरे के पास लगाया गया था, जिसमें चर्चिल का जन्म हुआ था।

ऑक्सफोर्डशायर पुलिस के मुताबिक, यह प्रदर्शन इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान द्वारा लगाई गई थी। जिस स्थान पर यह आयोजन हो रहा है, वह लंदन से लगभग 90 किमी दूर है। पैलेस में लगी प्रदर्शनी को दो दिन पहले ही आमजन के लिए खोला गया था।

इथोयोपिया एयरलाइंस के विमान में मारे गए सभी 157 लोगों की हुई पहचान: इंटरपोल

पुलिस को शनिवार सुबह 4.57 बजे टॉयलेट चोरी की सूचना मिली। आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचा और शुरुआती जांच के बाद बताया कि घटना को अंजाम देकर चोर वहां से करीब 4.50 बजे फरार हो गए थे। पुलिस ने 66 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, चोरी गए टॉयलेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसे खोजने की और अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

Back to top button