ब्रजघाट में स्थित गंगा की धार के बीच पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां की गईं विसर्जित

गुरुवार को ब्रजघाट स्थित गंगा की धार के बीच पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान उनके पति स्वराज कौशल, बेटी बांसुरी स्वराज, रिश्तेदार शिखा राय, राधेश्याम, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, हापुड़ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता सुधांशु मित्तल , विधायक कमल मलिक इत्यादि मौजूद थे।

पहले हवन कर दी गई श्रद्धांजलि

 

सुबह साढ़े नौ बजे सभी 8-10 वाहनों के काफिले के साथ ब्रजघाट स्थित लोनिवि के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां हवन के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी गंगा के तट पर पहुंचे।

बीच धार में बेटी ने विसर्जित की अस्थियां

 

 

हवन के बाद सभी लोग नाव में सवार होकर गंगा के बीच पहुंचे, जहां सुषमा स्‍वराज की बेटी ने नम आंखों से अस्थियां विसर्जित की।

Back to top button