ब्यूटी टिप्स : सांवली रंगत में भी नज़र आएंगे खूबसूरत और ग्लैमरस

वो दिन गए जब गोरी रंगत को खूबसूरती का पर्याय समझा जाता था। अब वक्त डस्की ब्यूटी का है। एक्ट्रेस काजोल, कोंकणा सेन, बिपाशा बसु इसके उदाहरण हैं। बॉलीवुड ही नहीं, आपके आसपास भी ऐसे उदाहरणों की कमी नहीं है। बस जरूरत दूर तक देखने की है। तो सलोनी सी सांवलियों, अब स्किन टोन पर परेशान होने के बजाय दिल से सजो-संवरो और पूरी दुनिया पर छा जाओ। इसके लिए कुछ खास नहीं, बस अपनी मेकअप किट में कुछ बदलाव आपको करने होंगे।

फाउंडेशन
परफेक्ट पाउट
डस्की स्किन पर ग्लॉस और मैट दोनों तरह की लिपस्टिक अच्छी लगती है। लिपस्टिक में कलर रेंज की अब कोई परेशानी नहीं है। एक ही रंग के कई-कई शेड्स बाजार में उपलब्ध हैं। न्यूड से लेकर डार्क पर्पल तक, हल्के से लेकर गहरे रंग तक सभी सांवले रंगत पर खिलते हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर फाउंडेशन की एक लेयर लगाकर बेस बना लें। लिपस्टिक लगाने में सुविधा होगी और यह ज्यादा देर तक टिकेगी। अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग कर दो या तीन शेड्स मिलाकर एक नया शेड तैयार करना भी बुरा आइडिया नहीं है।
ब्लश
गालों को हल्का सा बल्श करने पर फीचर्स में निखार आता है। बेज और ब्राउन शेड्स के बजाय पीच और ऑरेंज रंग का इस्तेमाल गहरी रंगत पर ज्यादा अच्छा लगता है। ग्लैमरस लुक के लिए चीक बोन्स पर हल्का सा गोल्डेन शेड लगाना कारगर रहता है। अगर इंस्टेंट ग्लैमरस लुक चाहिए तो हाइलाइटर से चीक बोन्स के ऊपरी हिस्से को हल्का सा उभार देना चाहिए।
आंखें हों खास
आंखें चेहरे का सबसे खास हिस्सा हैं। आंखें पूरे चेहरे को परिभाषित करती हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी आंखें, किसी गाने की पंक्ति की तरह कजरारी हैं या नहीं। फर्क इस बात से जरूर पड़ता है कि उन्हें संवारा कैसे जाता है। मस्कारा और आइलाइनर आंखों की खूबसूरती उभारने का काम करते हैं। काले की जगह प्लम, बरगैंडी या कॉपर शेड का मस्कारा और आइलाइनर चुनें। चाहें तो जॉलाइन की रंगत से मेल खाते टोन और मेटालिक शेड्स भी चुन सकती हैं। ये आंखों को जादुई बना देते हैं।





