बॉलीवुड स्टार्स ने भी बढ़चढ़कर डाले वोट, साथ ही किया लोगों से अपील

#vote
महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों समेत मुंबई की 6 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। आज कई बॉलीवुड भी वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, काजोल व अजय देवगन और आमिर खान व किरण राव ने भी वोट डाला। मुंबई के बांद्रा में वोट डालने के बाद आमिर खान ने लोगों से वोट करने की अपील की।





