बैडरूम की बोरिंग सेक्स लाइफ में इस तरह करें कई नए बदलाव…..

कई बार बैडरूम सेक्स बोरिंग हो जाता है और आप कुछ चेंज लाना चाहते हैं. अगर आपको यही लगता है तो आपको अपनी सेक्‍स लाइफ में सुधार करने की जरूरत है. बेडरूम का रोमांच फि‍र से बढ़ाने के लिए जरूरी है कि सेक्‍स लाइफ में कुछ नए एक्‍सपेरीमेंट करें. यहां आप जान सकते हैं कि किस तरह से आप इसे बदल सकते हैं. 

बेहतर सेक्‍स लाइफ के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स

बेकार की चिंता छोड़ दें
बेडरूम के भीतर कोई भी चिंता अलाउड नहीं होनी चाहिए. आप ख़ुद को अपने पार्टनर को पहले ही स्पष्ट कर दें कि आपका अंतिम लक्ष्य आर्गैज़्म पाना नहीं है. ध्यान आर्गैज़्म से हटाकर बिस्तर पर आनंद पाने में लगाएं. अपने पार्टनर के शरीर से खेलें और उसे अपने साथ खुलकर फ़ोरप्ले का लुत्फ़ उठाने दें.

जगह बदल कर देखें
बेहतर सेक्स के लिए ज़रूरी नहीं है कि सारी गतिविधियां बेडरूम में की जाएं. आप और आपके पार्टनर को क्रिएटिव होने की ज़रूरत है. आप दोनों लिविंग रूम के काउच या बाथरूम के शॉवर के नीचे भी इस आनंददायक गतिविधि में लिप्त हो सकते हैं. यदि आप दोनों घर में अकेले रहते हैं तो बालकनी में सेक्स करने का सोचकर भी आप उत्तेजना से भर जाएंगे.

सेक्स टॉय
लोगों के मन में इन बेहद उपयोगी खिलौनों के बारे में बहुत-सी ग़लतफ़हमियां हैं. सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी तो यही है कि इनकी ज़रूरत केवल तब पड़ती है, जब आप अकेले होते हैं. यह बेवकूफ़ाना है! आप दोनों सेक्स टॉय की मदद से अपना लव सेशन अधिक मज़ेदार बना सकते हैं. हां, सेक्स टॉय चुनते समय काफ़ी सावधानी की ज़रूरत होती है.

सेक्सटिंग 
जब आप दोनों एक-दूसरे से दूर हों और अचानक सेक्स की इच्छा जगे तो सेक्सटिंग से बढ़िया दूसरा तरीक़ा और क्या होगा. आप अपनी भावनाएं और योजनाएं अपने फ़ोन से पार्टनर तक पहुंचाएं. कई इमोजी इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं.

अच्छी मसाज 
तनावपूर्ण हफ़्तेी के बाद अगर पार्टनर आपकी मसाज करे तो सोचिए कैसा लगेगा? आपका अंग-अंग उनको शुक्रिया कहेगा. सिर्फ़ शुक्रिया ही नहीं कहेगा, बल्कि अहसान चुकाना भी चाहेगा. अगर आप भी उनकी मसाज करती हैं तो उनका शरीर भी अहसान चुकाएगा. अहसान की अदला-बदली में कब आप दोनों अपने होश खो बैठेंगे पता भी नहीं चलेगा.

Back to top button