बैंगन नापसंद करने वाले भी चाटते रह जाएंगे उंगलियां! ऐसे बनाएं कर्नाटक का मशहूर ‘वांगी भात’

उत्तर भारत का सबसे सादा और पसंदीदा खाना दाल भात और पुलाव है तो दक्षिण भारत में ज्यादातर चीजें ही चावल से बनी मिलेगी। इनमें सबसे फेमस इडली-डोसा है, जो इन दिनों पूरे भारत मशहूर हो गया है। पर क्या आप वांगी भात के बारे में जानते हैं? यह कर्नाटक राज्य का एक पारंपरिक व्यंजन है, जो वहां के मैसूर और बेंगलुरू के आसपास के क्षेत्रों में अक्सर खास मौकों पर परोसा जाता है।
कर्नाटक का पारंपरिक व्यंजन वांगी भात रेसिपी
कर्नाटक की ट्रेडिशनल डिश वांगी भात तीखी, खट्टी और मसालेदार है, जिसमें वांगी का मतलब बैंगन है। वहीं, भात का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे यानी चावल। इस तरह यह डिश बैंगन और चावल के साथ बनाई जाती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी :
वांगी भात मसाले की सामग्री
14-18 सूखी लाल मिर्च
1/4 कप चना दाल
1/4 कप उड़द दाल
1/4 कप सूखा और कद्दूकस नारियल
1/2 कप मेथी दाना
1/4 सूखा धनिया
1 बड़े चम्मच जीरा
2 छोटे चम्मच खसखस
2-3 इंच दालचीनी
8-10 लौंग
4 इलायची
1/2 चम्मच तेल
वांगी भात सामग्री
3 कप पके चावल
3 मीडियम साइज बैंगन
1 चम्मच उड़द दाल
1 चम्मच चना दाल
1 चुटकी हींग
2 चम्मच सरसों
3-4 कड़ी पत्ता
2 चम्मच मूंगफली
1/2 कप हल्दी
2 बड़े चम्मच इमली पाउडर
2 चम्मच वांगी भात पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया
विधि
पैन में तेल गर्म करें और उसमें सूखी लाल मिर्च डालें।
लाल मिर्च भुनने के बाद उसमें उड़द-चना दाल के साथ सभी मसाले डालें। जब दाल और मसाले क्रिस्प हो जाएं तो उन्हें अलग रख दें।
अब इसके बाद घिसा हुआ नारियल डालकर रोस्ट करें। ध्यान रहे कि वह जलने न पाए।
पूरे मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मसाला ठंडा हो जाए तो उसे जार में डालकर पाउडर बना लें।
इस स्टेप में बैंगर को धोकर लंबा-लंबा काट लें।
दोबारा से पैन में तेल डालें।
उसमे सरसों, दालें, हींग, कड़ी पत्ता और मूंगफली डालकर भून लें।
मूंगफली के रोस्ट हो जाने तक सौटे कर लें।
अब बैंगन में हल्दी, नमक और इमली का पाउडर डालकर मिक्स करें।
कुकर में डालकर बैंगन को पका लें।
इसके बाद बैंगन में वांगी भात पाउडर और थोड़ा सा पानी मिक्स करें।
इसमें पके हुए चावल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेना है और आखिर में ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें।
आपकी ट्रेडिशनल वांगी भात रेसिपी तैयार है।





