बैंक जहां जमा होता है टमाटर, उस पर मिलता है ब्याज

लखनऊ। पिछले कुछ समय से बाजार में टमाटर के दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसकी वजह से आम आदमी की थाली से वो लगभग गायब हो चुका है। लोगों में इसके दाम को लेकर काफी गुस्सा है। लेकिन अब एक ऐसा बैंक शुरू हुआ है जिसमें आप थोड़े से टमाटर जमा करवाएं और छह महीने बाद उसके बदले में आपको उसके पांच गुना टमाटर दिए जाएंगे।

बैंक जहां जमा होता है टमाटर, उस पर मिलता है ब्याज

इतना ही नहीं इस बैंक में टमाटर के लिए लॉकर सुविधा के साथ-सा​थ इस पर आपको कर्ज भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं टमाटर जमा करने पर गरीब लोगों के लिए आकर्षक ब्याज का इंतजाम भी किया गया है।

जी हां, जिस तरह से टमाटर के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसके चलते सरकार लगातार घिरती जा रही है। अब कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए यह नई तरकीब निकाली है। यह बैंक कांग्रेस ने लखनऊ में शुरू किया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:  अमित शाह का राहुल पर बड़ा हमला- जो काम बापू नहीं कर पाए वो अब कर रहे है छोटा गांधी

रोजमर्रा की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है वो केवल राजनीति करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के अनुसार, ‘इस बैंक के जरिए हम उस आदमी की मदद करना चाहते हैं जिसने भाजपा पर भरोसा कर उन्हें वोट दिया था लेकिन अब उन्हें छला जा रहा है।’

Back to top button