बेटे के बर्थ डे पर अलग हाेने वाले थे मात-पिता, गिफ्ट मे बच्चे ने मांगा दोनों का प्यार चाहिए

पुणे. कम्प्यूटर इंजीनियर पति-पत्नी के बीच सामान्य सी बात पर विवाद हुआ। पत्नी ने 7 साल के बेटे की जिम्मेदारी लेने की तैयारी दिखाकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया। बेटे के बर्थ डे के दिन ही दोनों अलग होने वाले थे। जन्म दिन साथ में मनाने के लिए वकील और माता-पिता कोर्ट की बिल्डिंग में इकट्ठा हुए। दोनों ने बच्चे के साथ मिलकर केक काटा और सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के बाद माता-पिता ने बेटे से रिर्टन गिफ्ट के लिए पूछा। उसने झट से मां के हाथों मे चिठ्ठी थमा दी। उसमे लिखा था ‘डोन्ट फाइट, स्टॉप फायटिंग, आइ वान्ट यू टूगेदर’। चिठ्ठी पढ़ते ही माता-पिता के आंखो से आंसू टपक पड़े। बाद मे पुणे जिला कोर्ट के जज आरबी अग्रवाल ने बच्चे को अपने चेंबर में बुलाया और बातचीत की और उसके माता-पिता को समझाकर परिवार बिखरने से बचा लिया।
बेटे के बर्थ डे पर अलग हाेने वाले थे मात-पिता, गिफ्ट मे बच्चे ने मांगा दोनों का प्यार चाहिए
बच्चे के माता-पिता दोनों कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। 10 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। काम के सिलसिले में बच्चे के पिता को लंदन जाना था। इसलिए उन्होंने पत्नी को सातारा में ससुराल में रहने के लिए कहा। लेकिन पत्नी को पुणे में ही नौकरी करनी थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। बाद में गुस्से में पिता ने बेटे को लेकर सातारा में रहना पसंद किया। बेटे की आगे की पढ़ाई सातारा में हो सके इसलिए उन्होंने पुणे की वानवडी के स्कूल में लिविंग सर्टिफिकेट के लिए अर्जी दी। इस बात की भनक लगने के बाद बच्चे की मां ने बेटे की जिम्मेदारी लेने के लिए एक अर्जी वकील के माध्यम से कोर्ट मे दाखिल की। बेटे के पिता को विदेश जाना था इसलिए कोर्ट ने दो दिन में ही दोनों को कोर्ट मे आने के आदेश दिए। फैसले के बाद बच्चे ने खुशी जाहिर कर कहा कि मैं हमेशा मम्मी-पापा के साथ रहूंगा। 

ये भी पढ़े: आप भरोसा रखिए, जल्द अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी होगा कानून का राज: अमित शाह

कोर्ट की बिल्डिंग में ही मनाया जन्मदिन
21 जुलाई को पिता और बेटा दोनों कोर्ट में आए। इत्तफाक से इसी दिन बेटे का जन्म दिन था। कोर्ट परिसर में ही बेटे का जन्म दिन मनाया गया। मौका देखकर जज ने भी बच्चे से खुलकर बातचीत की। बच्चे ने जज से कहा- ‘मुझे मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना है।’ उसके बाद जज ने भी बच्चे के माता-पिता को समझाया। दोनों में चर्चा होने के बाद पति ने कहा कि सातारा में सम्मानपूर्वक रहने के लिए और नौकरी करने के लिए कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद दोनों ने साथ में रहने का निर्णय लिया।
Back to top button