बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस के हाथ लगा एक बड़ा सबूत

नई दिल्ली। बुलंदशहर हिंसा मामले में यूपी पुलिस को एक बड़ा सबूत हाथ लगा है । यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भड़की हिंसा में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
ये भी पढ़ें :-हरियाणाः पूर्व सीएम के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, खंगाला घर
आपको बता दें 3 दिसबंर को बुलंदशहर में कथित गौवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुबोध के अलावा सुमित नाम के युवक की मौत भी हो गई थी। अभी तक 36 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की लगातार कोशिशें जारी हैं। वहीँ शांत नट सुबोध कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें :-रिवरफ्रंट घोटाले को लेकर ईडी ने की छापेमारी, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक बीती रात आरोपी प्रशांत नट के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी और उसके घर से मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि सुबोध कुमार सिंह के मोबाइल फोन के अलावा, उन्हें 6 और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है।





