बुर्किना फासो की राजधानी औगादौगु में हुआ बड़ा आतंकी हमला, 18 लोगों की मौत

बुर्किना फासो की राजधानी औगादौगु में रविवार देर रात को एक होटल में हुए आतंकी हमले मे 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्मरण रहे कि पिछले साल जनवरी में भी आतंकियों ने यहां एक कैफे को निशाना बनाया था, जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी.

बता दें कि वहां के सूचना मंत्री रेमी डेनडजीनो ने सोमवार को मीडिया को बताया कि आतंकियों ने होटल ब्राविया और अजीज इस्तांबुल रेस्टोरेंट पर हमला कर दिया. इस हमले में रेमी ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि कर बताया कि इस घटना में कितने आतंकी शामिल थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़े: अभी अभी: भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा अमेरिका, जश्न में शामिल होंगी इवांका ट्रंप

उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बंदूकधारियों ने रेस्टोरेंट में रात नौ बजे के करीब हमला किया.बंदूकधारियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.जिससे अफरा-तफरी मच गई.यह हमला आतंकवादी संगठन अल कायदा से संबंध रखने वाले संगठन द्वारा किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.पिछले साल जनवरी में भी स्प्लेंडिड होटल और कैपुचिनो रेस्तरां को आतंकियों ने निशाना बनाकर 30 लोगों को मार डाला था, जबकि 170 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था.

 

Back to top button