बुरे समय को अच्छे में बदल देंगे ये वास्तु टिप्स…

वास्तु से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स का भी बहुत महत्थिव होता है। इन्हें अपने जीवन में अपनाने से आने वाले बुरे दौर को भी दूर किया जा सकता है।बुरे समय को अच्छे में बदल देंगे ये वास्तु टिप्स...

तिजोरी के ऊपर घरेलु उपयोग में आने वाला कोई भी सामान न रखें। 

घर के स्टोर रूम और बाथरूम के समीप मंदिर न बनाएं।

घर में सुबह-शाम शंख अथवा घंटी बजाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। शंख ध्वनि से सूक्ष्म जीवाणुओं का नाश होता है। शंख में पंच तत्वों का संतुलन बराबर बनाए रखने की प्रचुर क्षमता होती है।

तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।

घर में बंद या खराब पड़े बिजली के उपकरण एवं घड़ीयां नहीं रखनी चाहिए। इससे अच्छा समय भी बुरे दौर में परिवर्तित हो जाता है।

घर में सुबह-शाम मंदिर में दीपक लगाएं।  दीपक का महत्त्व है कि दीपक के अन्दर जो घी या तेल होता है वो हमारी वासनाएं, हमारे अंहकार का प्रतीक है और दीपक की लौ के द्वारा हम अपनी वासनाओं और अंहकार को जला कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। 

बेड के नीचे कबाड़ इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूर्वजों की तस्वीरें पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगाएं।

बैड रूम में रात को सोते समय जूठे बर्तन न रखें। इससे रूपए-पैसे और सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Back to top button