बुधवार के दिन जरूर करें इन तीन मंत्रो का जाप, आपके सब काम होंगे सफल…

कहा जाता है हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक काम को करने से पहले श्री गणेश का अनुष्ठान करना जरुरी माना जाता है ऐसे में हर शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा होती है. कहते हैं विघ्नहर्ता अपने भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं वहीं शास्त्रों के अनुसार गणेशजी की विशेष पूजा का दिन बुधवार माना जाता है और इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अब आइए बताते हैं इस दिन जपने वाले तीन ऐसे मन्त्रों के बारे में जिन्हे जपने से लाभ ही लाभ होता है. बुधवार को जरूर करें इन तीन मंत्रो का जाप, सब काम होंगे सफल

पहला तांत्रिक गायत्री मंत्र –

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश 
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।

कहते हैं हर दिन सुबह महादेव, पार्वती और गणेश की पूजा के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति के समस्त दुख दूर होते हैं.

गणेश कुबेर मंत्र –

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा

इस मंत्र का जाप करने से धन के नए स्रोत्र बनने लगते हैं और भाग्य चमक उठता है.

गणेश गायत्री मंत्र –

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

हर दिन शांत मन से 108 बार इस मंत्र का जप करने से गणेश जा की कृपा होती है.

Back to top button