बीसीसीआई से फोन आने पर उछली हरमन, माता- पिता गदगद

  • मोगा.बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और मोगा की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजने के बाद हरमन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बेशक अभी उसका नाम इसके लिए रिकमेंड ही हुआ है पर वह इसे जिंदगी का बड़ा अवसर मान रही है। उसका कहना है कि ऐसा अवसर मिलना ही एक बड़ी बात है। उसके माता-पिता का कहना है कि जैसे उसका नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है, वैसे ही उन्हें उम्मीद है कि उसे यह अवॉर्ड भी जरूर मिलेगा। इससे मोगा का नाम और भी विश्व के नक्शे पर उभर कर आएगा।
    बीसीसीआई से फोन आने पर उछली हरमन, माता- पिता गदगद
     
    दिल्ली में समागम को अटेंड करने के बाद दैनिक भास्कर से बात करते हरमन ने कहा कि जब इसके लिए उसे बीसीसीआई से फोन आया तो वह हैरानी से उछल पड़ी थी। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में उसका नाम प्राथमिकता से आने से उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

    ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप

    हरमन के पिता हरमंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि हरमन ने जब छोटी उम्र में क्रिकेट खिलाड़ी बनने की इच्छा प्रगट की थी, तब यह केवल लड़कों का ही खेल था। पिता होने के नाते उसने हरमन को इसके लिए प्रोत्साहित किया और जैसे-जैसे हरमन बड़ी हुई तो इस खेल में महिलाएं भी आने लगीं और महिला क्रिकेट टीम का गठन हुआ। अब बड़ी संख्या में महिलाएं इस खेल की ओर रही हैं। हरमन की लगन तथा मेहनत ही थी कि वह इंडियन टीम में सिलेक्ट हुई और इस बार महिला विश्वकप में उसने सेमिफाइनल में उसने 171 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। अब उसका नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित हुआ है, तो उन्हें पूरा विश्वास है कि वह यह अवॉर्ड भी जरूर हासिल करेगी।
     
     
Back to top button