बीसीसीआई के बुरे दिन शुरू; पैनल ने कसा पंजा, भारतीय क्रिकेट में आ सकती है सुनामी

बीसीसीआई के बुरे दिन शुरू; पैनल ने कसा पंजा, भारतीय क्रिकेट में आ सकती है सुनामीइस वक्त भारतीय क्रिकेट का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। लोढ़ा पैनल का कहना है कि बीसीसीआई के सभी हुक्मरानों को पद से हटाया जाए।

बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और लोढ़ा पैनल के बीच की लड़ाई अब इतनी बढ़ चुकी है कि इसके खत्म होने के आसार अब बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। अब जो होने जा रहा है वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए किसी सुनामी से कम नहीं है। दरअसल लगातार लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के लिए अब किसी मुश्किल से कम नहीं है। आपको याद होगा लोढ़ा पैनल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी उनकी बात मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को फटकार भी मिली थी, लेकिन लग रहा है कि बोर्ड के अधिकारी अभी भी अपनी ही जिद पर अड़े हैं।
अब आखिरकार लोढ़ा पैनल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की दादागीरी से परेशान हो चुका है। बार बार सिफारिशों का उल्लंघन होते देख लोढ़ा पैनल का पारा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया है। इस बीच बताया जा रहा है कि लोढ़ा पैनल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बड़े अधिकारियों को पद से बर्खास्त कर लिया जाए। साफ तौर पर लग रहा है कि अब तलवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बड़े अधिकारियों पर लटक रही है। लगातार लोढ़ा पैनल की सिफारिशों की नाफरमानी करने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों और बड़े अधिकारियों को अब इस बात का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
लोढ़ा पैनल ने अपनी स्टेटर रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बड़े अधिकारियों को पद से बर्खात्स कर लिया जाए। इसके साथ ही इस स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि तब तक पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई से बोर्ड का कामकाज चलवाया जाए। आपको बता दें कि जब सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को फटकार लगाई थी तो उस वक्त अधिकारियों ने कोर्ट में बात तो मान ली, लेकिन उसके बाद कहा कि राज्य के क्रिकेट संघ लोढ़ा पैनल की सिफारिशें मानने से इनकार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में हो रही वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए लोढ़ा पैनल का गठन किया था, जिसकी कमान जस्टिस आर एम लोढ़ा संभाल रहे हैं। कुल मिलाकर ये लड़ाई अब बहुत आगे बढ़ गई है।
इससे पहले लोढ़ा पैनल ने कहा था कि बीसीसीआई का कोई भी अधिकारी अनकी सिफारिश को मान नहीं रहा है, जिस वजह से इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को कहा था कि बोर्ड खुद को भगवान समझने की गलती बिल्कुल भी ना करे। अब लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लोढ़ा पैनल की बात मानने को राजी नहीं है और इस बीच स्टेट एसोसिएशंस का नाम लेकर बोर्ड ने इस आग में घी डालने का भी काम कर दिया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट किस दिशा में जाएगा , ये भी बड़ा सवाल है। खैर अब तो ये ही लग रहा है कि लोढ़ा पैनल की सिफारिशें ना मानने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बड़े अधिकारियों पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की मार पड़ने वाली है।





