बीमारियों से बचना है तो सुबह पांच मिनट धूप में खड़े होकर करें ये काम

बचपन से ही हमें सलाह दी जाती रही है कि सुबहसुबह जागना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैलेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ जागने से ही सेहतमंद नहीं रहा जा सकता बल्कि इसके लिए कुछ करने की भी जरूरत पड़ती हैआज हम आपको कुछ ऐसी कामों के बारे में बताएंगे जो सुबह जागने के बाद आपको करने चाहिएइससे यकीनन आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी.बीमारियों से बचना है तो सुबह पांच मिनट धूप में खड़े होकर करें ये काम

सर्दी के मौसम में धूप सेंकना किसे अच्छा नहीं लगतासर्दी में ठंड से बचाने के लिए धूप सबसे अच्छा उपचार होती हैअगर रोजाना पांच मिनट भी धूप में बिताएंतो चमत्कारिक लाभ हो सकते हैं. इस मौसम में निकलने वाली धूप चुभती नहीं हैशरीर को सुकून देती है. इस धूप का आंनद लेने से गुरेज नहीं करना चाहिए. अगर आप रोजाना सिर्फ पांच मिनट की धूप लेते हैं तो कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.

दरअसल, तेजी से बदलती परिवेश में इंसान फ्लैट कल्चर से बाहर निकलना नहीं चाहता. ऐसे में प्रकृति से दूर होने से इंसानों में तमाम तरह की बीमारियां पनपने लगी हैं. लेकिन इंसान को प्रकृति से दूर रहना खुद को नुकसान पहुंचाना ही है. इसलिए घर से बाहर निकलने और कुछ समय प्रकृति के बीच बिताने में परहेज ना करें. और कुछ समय धूप में बिताएं.

यदि आप रोजाना कुछ देर धूप में रहते हैं तो यह ना केवल शरीर के लिए फायदेमंद रहता है बल्कि एक अलग ताजगी का आपको अहसास होता है. सूर्य ऊर्जाआरोग्य का कारक है. यह जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है. सुबह मिलने वाली धूप से पॉजिटिव एनर्जी शरीर और मन में अनोखी उष्मा आती है.

अमेरिका की किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का एक शोध कहता है कि रोजाना पांच मिनट धूप में बैठने से टीबी जैसी गंभीर बीमारी के बैक्टीरिया मर जाते हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि धूप सिर्फ टीबी के कीटाणुओं को मारने में ही सहायक नहीं होतीयह संक्रामक बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को भी मार देती है.

धूप से मिलती है विटामिन डी

धूप विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत है. सूर्योदय के समय ली जाने वाली धूप शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती. धूप में बैठने से हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन डी मिलता हैजिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. यही नहीं सूर्य की किरणें कैल्शियम का भी बड़ा स्रोत हैं. इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और शरीर को कई रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है. धूप सेंकने से चर्मरोग एवं गठिया में लाभ मिलता हैउच्च रक्तचाप में कमी आती है और दिल के दौरे तथा स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना थोड़ी देर सूर्य की रोशनी में बैठने से शरीर के साथसाथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है. जिन लोगों को शरीर और जोड़ों में दर्द की परेशानी हैउन्हें हर रोज कम से कम पंद्रह मिनट धूप में जरूर बैठना चाहिए. नियमित रूप से कुछ देर धूप में बैठने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है. अगर आप मोटापे और अपने बढ़ते वजन से परेशान हैंतो फिर धूप में बैठना आपकी इस समस्या को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है.

BMI के लिए फायदेमंद

एक शोध के मुताबिक सूर्य की रोशनी और बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स के बीच एक अच्छा संबंध होता हैइसलिए थोड़ी देर धूप में बिताकार आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में सुबह की हल्की धूप में जरूर बैठना चाहिए.

यही नहीं एक शोध के मुताबिक धूप में कुछ देर बैठने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता हैजिससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है. रोज सुबह धूप में बैठने से शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल घटता हैजिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. धूप में बैठने से पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन की समस्या दूर हो जाती हैं. रोज धूप में बैठने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है.

धूप में बैठने से शरीर में मेलाटोनिन नामक हॉर्मोन बनने लगता है. इससे रात में नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है. ठंड में रोज धूप में बैठने से बॉडी मॉस इंडेक्स कम होता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. सुबह के समय धूप सेंकना शरीर को लाभ पहुंचाता है. धूप से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है. धूप सेंकने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी शरीर के अन्य अंगों किडनीदिलदिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है

अगर आप भी सुबह जल्द उठकर धूप में नहीं निकलते तो आज से ही सुबह में जल्द उठाना शुरु कर दें और कुछ समय धूम में जरूर बिताएं. ये यकीनन आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा.

Back to top button