बीबीएयू में दृष्टिबाधित छात्रों पढ़ाने की सुविधा शुरू,ब्रेल लिपि युक्त टाइराइटर मौजूद

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) प्रशासन ने अपने यहां दृष्टिबाधित छात्रों को पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में की गई है। जहां पर ब्रेल लिपि में पढ़ाने के लिए सभी उपकरण लगाए गए हैं। इसके साथ ही नोट्स बनाने के लिए ब्रेल लिपि से युक्त टाइराइटर भी मौजूद हैं।
अभी तक केवल सामान्य छात्रों के लिए ही किताबें, जर्नल और पत्रिकाएं उपलब्ध थी
बीबीएयू के गौतम बुद्ध केन्द्रीय पुस्तकालय में अभी तक केवल सामान्य छात्रों के लिए ही किताबें, जर्नल और पत्रिकाएं उपलब्ध थी, लेकिन अब वहां पर दृष्टिबाधित छात्रों पढ़ाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। पुस्कालय के अध्यक्ष डॉ. सुनीत गोरिया ने बताया कि दृष्टिबाधितों की पढ़ाई के लिए पांच कम्प्यूटर लगाए गए है, जो ब्रेल साफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इनका की-बोर्ड विशेष तरह का है। उस पर ब्रेल लिपि में अक्षर लिखे होते हैं। इन कम्प्यूटर में आडियो सिस्टम भी लगा हुआ है। दृष्टिबाधित कम्प्यूटर पर जब लिखेंगे। तो आडियो सिस्टम बोल कर बताएंगा, जिससे दृष्टिबाधित को पता चलता है कि उन्होंने जो लिखा है। वह सही है या गलत।
ये भी पढ़ें :-तीसरी आंख की निगरानी में खुलेंगे यूपी बोर्ड पेपर के पैकेट, लागू हुई नई व्यवस्था 
कम्प्यूटर पर ई-किताब और ई-जर्नल डाउन लोड कर सकेंगे छात्र
डॉ. गोरिया ने बताया कि विशेष तरह के इन कम्प्यूटरों में दृष्टिबाधित ई-किताब या ई-जर्नल डाउन लोड कर सकते हैं। फिर विशेष साफ्टवेयर के जरिए वह इनको पढ़ सकते हैं। पुस्तकालय में दृष्टिबाधितों के लिए इलेक्ट्रानिक एवं साधारण टाइपराइट भी रखा गया है। वे इन पर ब्रेल लिपि के की-बोर्ड के जरिए अपने नोट़्स बनाता सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र या अन्य कोई प्रार्थना पत्र टाइप कर सकते हैं।
यह सुविधा विवि और बाहरी सभी दृष्टिबाधितों के लिए
केन्द्रीय पुस्तकालय के अध्यक्ष सुनील गोरिया ने बताया कि यह सारी सुविधाएं नि:शुल्क है। दृष्टिबाधित से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए विवि का छात्र होना जरूरी नहीं है। कही का भी छात्र इसका लाभ ले सकता है।

Back to top button