बीजेपी ने सभी किसानों को दी ये बड़ी सौगात, 6000 की सौगात के साथ दी…

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी के इस घोषणा पत्र में किसानों के लिए कई लोकलुभावन वायदे किए गए हैं. इस घोषणा पत्र में हर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की एक निश्चित रकम देने की बात कही गई है. इसके अलावा किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत करने का भी वादा किया गया है. आइए जानते हैं कि बीजेपी के पिटारे में किसानों के लिए क्‍या है.

बीजेपी के घोषणा पत्र के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत देश के हर किसानों को एक निश्चित रकम दी जाएगी. वर्तमान में  2 हेक्‍टेयर तक भूमि वाले किसानों के लिए सालाना 6 हजार रुपये दिया जा रहा है. इस योजना का ऐलान बीते 1 फरवरी को अंतरिम बजट में हुआ. हालांकि इस योजना को दिसंबर 2018 से लागू किया गया है. 

इसके अलावा घोषणा पत्र में देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू करने का प्रस्‍ताव है. इसके जरिए 60 साल की उम्र के बाद किसानों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा. बीजेपी के घोषणा पत्र में हर कृषि क्षेत्र की उत्‍पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है.

शशि थरूर ने पीएम को दी चुनौती, पूछा- क्या PM मोदी में केरल या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का साहस है?

घोषणा पत्र में बताया गया है कि 1 से 5 साल तक के लिए बिना किसी ब्‍याज के किसान क्रेडिट कार्ड लोन दिए जाएंगे. लोन की राशि 1 लाख रुपये तक की होगी. घोषणा पत्र में बताया गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के स्‍वैच्छिक रजिस्‍ट्रेशन का प्रावधान होगा. 

इसके अलावा कृषि आयात में कमी लाने और अनुमान-योग्‍य कृषि निर्यात एवं आयात नीति बनाने की दिशा में काम करने की योजना है. इसमें कृषि उत्‍पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और आयात को कम करने की व्‍यवस्‍था होगी. बीजेपी की ओर से किसानों को गुणवत्‍तापूर्ण बीज का वायदा भी किया गया है. 

Back to top button