बीजेपी की ‘विजय संकल्प सभा’ में भाजपा अध्यक्ष संग पहुंचे सीएम

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान से चुनावी शंखनाद संकल्प अभियान की रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ सीएम योगी भी पहुंचे हैं। शाह और योगी का मंच पर भाजपा पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  रामशंकर कठेरिया भी मंच पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें :-देशभक्ति पर उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान, भारत माता की जय बोलना राष्ट्रवाद नहीं 
आपको बता दें कॉलेज मैदान में चुनावी सभा रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे होनी वाली थी, लेकिन तय समय से करीब दो घंटे देरी से अमित शाह आगरा पहुंचे। लोगों को हैरत तब हुई, जब मंच पर उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें :-टीएमसी के लोगो से कांग्रेस का नाम हटाने पर ममता ने दिया ये बड़ा बयान, कहा… 
जानकारी के मुताबिक  अमित शाह का आगरा में ही रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है। वो शहर के किसी होटल में ठहरेंगे।  यहां अमित शाह और उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वहीँ सीएम योगी सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह वृंदावन के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ होने वाली ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

Back to top button