बीच में उतारा कंडोम तो महिला ने खिलायी जेल की हवा

शारीरिक संबंध बनाते हुए अपनी महिला साथी को बताए बिना कंडोम हटा देने वाले 47 साल के शख्स पर रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला स्विटजरलैंड का है। कोर्ट ने उसे 12 महीने के लिए सस्पेंडेड सेंटेंस की सजा दी है। इस दौरान उसने कोई अपराध किया को जेल की हवा खानी होगी

बीच में उतारा कंडोम तो महिला ने खिलायी जेल की हवा

 

फ्रांस का ये शख्स ऑनलाइन चैटिंग के जरिए स्विटजरलैंड की महिला से मिला था। जिसके बाद दोनों ने सेक्स किया। दोनों के बीच मनमुटाव तब हुआ जब वो दूसरी बार सेक्स कर रहे थे। जब दोनों ने सेक्स शुरू किया तो शख्स ने कंडोम पहना था लेकिन बीच में ही उतार दिया, जिसका उसकी महिला साथी को खबर नहीं थी।संबंध बनाने के बाद महिला ने देखा कि उसके साथी ने कंडोम नहीं पहना है तो उसने उसके बीच में ही कंडोम उतार देने की वजह पूछी जिसका वो कोई जवाब ना दे सका। इस पर महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया क्योंकि उसने कंडोम का इस्तेमाल करने पर ही फांस के शख्स से संबंध बनाने की इजाजत दी थी।

यह भी पढ़ें;  इंटिमेट सीन के समय बेकाबू हो गया था ये मशहूर एक्टर, एक्ट्रेस ने मेकअप रूम में छुपकर बचाई जान

इस बात से गुस्साई महिला पूरे मामले को कोर्ट में ले गई। स्विटजरलैंड के लॉजेन की क्रिमिनल कोर्ट ने इस पर लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला दिया। कोर्ट ने पार्टनर को बताए बिना कंडोम हटाने को रेप करने जैसा माना और शख्स को 12 महीने का सस्पेंडेड सेंटंस दिया।

कोर्ट ने कहा कि अगर महिला को यह जानकारी होती कि कंडोम हटा लिया गया है तो वह सेक्स करने से इनकार कर देती ऐसे में ये सेक्स के दैरान साथी को धोखा देने जैसा है।

शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया है कि फ्रांस का रहने वाला शख्स एपलीकेशन ‘टिंडर’ के जरिए एक स्विटजरलैंड की महिला से मिला था। बीते साल में जून में दोनों ने दूसरी बार मिलने पर संबंध बनाए
Back to top button