बिहार विधानसभा में तेजस्वी ने CM नीतीश को गिरगिट की तरह रंग बलने वाला करार दिया…..

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को गिरगिट (Lizard) की तरह रंग बलने वाला करार दिया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने सत्ता के लिए धर्मनिरपेक्षता (Secularism) एवं समाजवाद (Socialism) के साथ छल किया है।
ट्वीट में नीतीश कुमार को ले कही ये बात
तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार ने उनके साथ विश्वासघात किया। साथ ही उन मूल सिद्धांतों काे भी त्याग दिया, जिनपर धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी राजनीति टिकी है। नीतीश कुमार को इशारों में गिरगिट करार देते हुए तेजस्वी आगे लिखते हैं कि केवल वे नहीं, बल्कि प्रगतिशील राजनीति में यकीन रखने वाले अन्य लोग भी गिरगिट जैसे रंग बदलने वाले व्यक्ति को अपनाने को अनिच्छुक हैं।
अपने अगले ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि समावेशी राजनीति के लिए धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद एक जीवनपर्यन्त प्रतिबद्धता है, लेकिन नीतीश कुमार ने कुर्सी के लिए इस विचार के साथ छल किया है। उन्होंने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को पैर जमाने में मदद कर राज्य में धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवादी राजनीति को खतरे में डाल दिया है।





