बिहार: रात 12 बजे जुआरियों पर हमला, बेरहमी से पीटते हुए पैसे लूटे, घटना CCTV में कैद

गया. बिहार के गया के मानपुर पटवाटोली में अपराधियों ने देर रात जुआरियों से लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना बुधवार रात के 12 बजे की है। लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

बिहार: रात 12 बजे जुआरियों पर हमला, बेरहमी से पीटते हुए पैसे लूटे, घटना CCTV में कैद

पहले पीटा फर लूट लिए पैसे…

सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि बुधवार की रात 12 बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे है तभी 6 अपराधी पिस्टल और बम लिए उनके पास आए। कुछ देर बाद अपराधियों ने जुआ खेल रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमला होते ही अधिकतर जुआरी भाग गए, लेकिन दो जुआरी अपराधियों की पकड़ में आ गए। अपराधियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद अपराधियों ने जुआरियों से पैसे लूट लिए।

इसे भी देखें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

लूट की वारदात को अंजाम देते समय अपराधियों ने दो बार गोली चलाई। एक अपराधी जुआरियों को बम दिखाकर डर रहा था। घटना के बाद से पटनाटोली के कारोबारियों में डर फैल गया है। कारोबारियों का कहना है कि दुर्गापूजा के समय से ही इन क्षेत्रों में अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है। अंधेरा होते ही राह चलते लोगों से पैसे और मोबाइल की छिनतई की घटना हो रही है।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गया के सिटी एसपी जेजे रेड्डी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में लोकल थाना उन अपराधियों पर केस दर्ज करेगी और पटवाटोली में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

Back to top button